फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : दाखिलों की पहली मेरिट सूची जारी, 18 अगस्त से 23 अगस्त तक ले सकते हैं दाखिला

Wed, 17 Aug 2022 08:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

विशेष सचिव व्यावसायिक शिक्षा अभिषेक सिंह के मुताबिक आईटीआई के सत्र 2022-2023 (एक वर्षीय) एवं सत्र 2022-2024 (दो वर्षीय) प्रथम चरण का प्रवेश परिणाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
आईटीआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। पात्र अभ्यर्थी बृहस्पतिवार 18 अगस्त से 23 अगस्त तक दाखिला ले सकते हैं।

विज्ञापन


विशेष सचिव व्यावसायिक शिक्षा अभिषेक सिंह के मुताबिक आईटीआई के सत्र 2022-2023 (एक वर्षीय) एवं सत्र 2022-2024 (दो वर्षीय) प्रथम चरण का प्रवेश परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्रथम मेरिट में राजकीय आईटीआई में 119174 सीटों में से 98442 सीटों का आवंटन किया गया है। इसी तरह निजी आईटीआई में 399438 सीटों में से 80922 का आवंटन किया गया है। हालांकि निजी आईटीआई में तो आवेदकों की संख्या ही मात्र 43743 है।

अभ्यर्थी अपने परिणाम एवं अन्य पूरी जानकारी इन वेबसाइटों http://www.scvtup.in,  http://www.upvesd.gov.in,  http://www.upvesd.gov.in/dte, http://www.upsdm.gov.in  पर देख सकते हैं। अभ्यर्थी दिए गए लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि अंकित करें। अभ्यर्थी को उसके प्रवेश की सूचना आवेदन में दिए गए मोबाइल नंबर पर भी एसएमएस के जरिए भेजी जा रही है। प्रवेश न होने की दशा में उसकी रैंक सूचना सहित प्रदर्शित होगी तथा अभ्यर्थी को अगले प्रवेश चरण की प्रतीक्षा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें