राजधानी लखनऊ की बेटी इति अग्रवाल ने सीए फाइनल में ऑल इंडिया टॉपर बनकर न सिर्फ लखनऊ बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है।
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की नवंबर में हुई फाइनल परीक्षा में इति ने 74.88 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इति को 800 में से 599 अंक मिले। खास बात यह है कि इति ने पहले ही प्रयास में फाइनल परीक्षा का दोनों ग्रुप एक साथ पास किया।
आदत बनी टॉप करना
ऐसा लगता हे कि मेधा की धनी इति की आदत बन गई टॉप करना। इति ने देशभर में चौथी बार अव्वल स्थान हासिल किया है। इति के पिता विपिन अग्रवाल चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। इसलिए इति ने भी तय किया कि वह भी सीए बनेगी।