फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 846 एकड़ में बनेगी भव्य आईटी सिटी

Sat, 02 Nov 2013 08:10 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (ट्रिपल आईटी) की नींव राजधानी की आईटी सिटी में इसी माह पड़ जाएगी।
विज्ञापन


ट्रिपल आईटी के लिए सिग्नेचर बिल्डिंग बनाई जाएगी। केंद्रीय टीम 13 नवंबर को स्थलीय दौरा करेगी और 25 नवंबर को मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (एमओयू) करने की तैयारी है।

प्राविधिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं ताकि केंद्रीय टीम को मौके पर सब कुछ ठीक-ठाक मिले।

अखिलेश सरकार राजधानी में आईटी सिटी विकसित करने जा रही है। इसके लिए पूरा प्लान तैयार करते हुए कैबिनेट से प्रस्ताव पास कराया जा चुका है।

अब इस पर अमल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आईटी सिटी का दायरा तो वैसे कुल 846 एकड़ में फैला होगा, लेकिन ट्रिपल आईटी का निर्माण 50 एकड़ में किया जाएगा।

राज्य सरकार ने बिल्डिंग बनाने के लिए राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया है। प्राविधिक शिक्षा विभाग ने निर्माण संबंधी सभी जानकारियां राजकीय निर्माण निगम को दे दी हैं।
विज्ञापन


ट्रिपल आईटी का निर्माण केंद्र, राज्य सरकार और प्राइवेट पार्टनर के सहयोग से किया जाएगा। केंद्र सरकार के अधिकारियों की टीम 25 नवंबर को यहां आ रही है। इसी दौरान एमओयू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


इसके बाद प्राइवेट पार्टनर से एग्रीमेंट किया जाएगा। राज्य सरकार चाहती है कि ट्रिपल आईटी का काम जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए।

मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने प्राविधिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में निर्देश दिया है कि केंद्र के अधिकारियों के साथ मिलकर सभी जरूरी प्रक्रिया शीघ्र ही पूरी कर ली जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें