सीएम ने कहा कि उन्होंने गन्ना किसानों को छह वर्ष के बकाया मूल्य का भुगतान कराया है। गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए नियमों का सरलीकरण किया गया। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में अभी भी 12 चीनी मिलें चल रही हैं। गन्ने से एथनॉल बनाने की मंजूरी देने के लिए केंद्र का आभार जातते हुए कहा कि इससे गन्ना किसानों व चीनी मिलें में नई जान आएगी।