फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवा पोर्टल से रोजगार पाने में होगी आसानी

Tue, 05 Nov 2024 06:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग के संगम पोर्टल की तरह ही यूनिसेफ के सहयोग से युवा पोर्टल लाॅन्च किया गया है। इसके जरिये अभ्यर्थियों को रोजगार पाने की राह आसान होगी। यहां प्लेसमेंट से लेकर कंपनियों समेत अन्य जानकारियां एक स्थान पर मिल सकेंगी।
विज्ञापन


युवा पोर्टल के जरिये युवाओं को सरकारी योजनाओं, प्रयासों और संसाधनों से जुड़ने में मदद मिलेगी। सरकार की नवीन योजनाएं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी होगी। यहां युवा नौकरी, कौशल के अलावा प्रशिक्षण, स्वरोजगार, प्रतियोगी परीक्षा, कॅरिअर काउंसिलिंग और स्टार्टअप की योजनाओं से रूबरू हो सकेंगे।


चारबाग आईटीआई के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि युवा पोर्टल पर सबसे पहले युवाओं को अपना पंजीकरण कराना होगा। यह व्यवस्था बिल्कुल निशुल्क होगी। यहां अपनी प्रोफाइल के माध्यम से ही सूचीबद्ध करने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर कंपनियों के नाम, खाली पद व उनकी योग्यता, रोजगार मेले में प्रतिभाग करने का समय व अन्य जानकारियां मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें