फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सवा साल में पूरा होना था डेढ़ साल बाद भी अधूरा

विज्ञापन
सीएम ग्रिड की सड़क का निरीक्षण करते नगर आयुक्त।
विज्ञापन
लखनऊ। सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रहीं शहर की सात सड़कों का काम जनवरी में पूरा होना था, मगर अब तक करीब 80 प्रतिशत काम ही हो पाया है। इसमें नाला निर्माण से लेकर सड़क, फुटपाथ और बिजली तक के काम शामिल हैं। अब इस महीने के अंत तक मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी, ऐसे में यह और लेट होगा। हालांकि, शुक्रवार को नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर 30 जून तक काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

योजना के पहले फेज में शहर की सात सड़कों को 186 करोड़ रुपये से स्मार्ट बनाया जा रहा है। बीते साल 12 अक्तूबर को नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने योजना का शुभारंभ किया था। तब काम को 15 महीने में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया था, मगर यह अवधि जनवरी में पूरी हो चुकी है। अभी जो स्थिति है, उसके मुताबिक पार्क रोड पर नाले का ही काम चल रहा है। अलीगंज में कई जगहों पर बिजली का काम बाकी है। फुटपाथ और अन्य काम भी बचा है। नगर निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर अतुल मिश्रा ने कहा कि करीब 20 प्रतिशत काम बचा है। यदि बिजली विभाग सहयोग कर दे तो 30 जून तक पूरा हो सकता है।
बिजली विभाग की ढिलाई से काम अधूरा
नगर निगम के मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक मनोज प्रभात ने बताया कि फुटपाथों पर कई जगह ट्रांसफार्मर लगे हैं। इन्हें शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए बिजली विभाग को कई बार कहा गया। ये शिफ्ट हो जाएं तो डक्ट में डाला गया नया केबल भी चालू हो जाए। यह काम तभी हो पाएगा, जब बिजली विभाग शटडाउन लेगा।
विज्ञापन

इसलिए हो रही देरी
प्रोजेक्ट के जानकारों ने बताया कि ठेकेदार कंपनियों ने ठेके में ठेका बांट दिया है। सात सड़कों को बनाने का काम अलग-अलग 10 से अधिक छोटे ठेकेदार कर रहे हैं। कोई फुटपाथ, कोई डक्ट और कोई नाला बना रहा है। सब अपने-अपने हिसाब से काम कर रहे हैं। कई बार छोटे ठेकेदार भुगतान में देरी पर काम अटका रहे हैं। इन पर नगर निगम की मेहरबानी भी एक वजह है।
ये सड़कें बनाई जा रही हैं स्मार्ट
0 कालीदास चौराहे से सिविल अस्पताल चौराहा होते हुए हजरतगंज तक व डीएसओ चौराहे से सिविल अस्पताल चौराहा पार्क रोड तक।
0 विश्वविद्यालय मार्ग से आरबीएल रोड चौराहा होते हुए हनुमान सेतु रोड बंधे तक।
0 गोल मार्केट चौराहे से मांउटफोर्ट व श्याम सत्संग से हार्नर स्कूल व नया हनुमान मंदिर, विदिशा पार्क, आस्था हाॅस्पिटल, मंदिर मार्ग से कपूरथला चौराहा होते हुए अलकापुरी तिराहे तक।
0 महाकवि जयशंकर प्रसाद वार्ड में ताड़ीखाना डिवाइडर रोड से पप्पू जनरल स्टोर तक और वहां से विंध्याचल मंदिर से सेक्टर क्यू और बाटी-चोखा रेस्टोरेंट के सामने तक।
0 भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड के तहत पुरनिया अलीगंज रोड से सावित्री अपार्टमेंट के सामने से होते हुए गोयल चौराहा, मामा तिराहा रोड व जनगणना निदेशालय होते हुए कुर्सी रोड पर पेट्रोल पंप तक।
0 रायबरेली रोड पर तेलीबाग में इग्नू मोड़ से एलेन हाउस स्कूल तक
0 रजनीखंड पावर हाउस से सैनिक ढाबा रायबरेली रोड तक

Iकाम 30 जून तक गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही होगी तो कार्रवाई की जाएगी। अलीगंज में निर्माण कार्य के चलते सीवर की समस्या हो रही थी, उसे सही कराने के लिए जलकल विभाग को कहा गया है।I
विज्ञापन

I- गौरव कुमार, नगर आयुक्तI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें