फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सुबह में हुई बूंदाबांदी, दोपहर में बहा पसीना

विज्ञापन
सुबह में हुई बारिश और दोपहर में धूप से बचते युवक।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। मंगलवार की रात तेज हवाओं के साथ चमक गरज दिखाने वाले बादल बुधवार भोर करीब चार बजे बरस पड़े। शहर में कहीं हल्की बारिश हुई कुछ इलाकों में बूंदाबांदी ही देखने को मिली। सुबह एक बार फिर बादलों ने हल्की बारिश की। इसके बाद आसमान कुछ साफ हुआ और तीखी धूप ने दोपहर में लोगों के पसीने छुड़ा दिए।मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार के बाद मौसम में दोबारा बदलाव के संकेत हैं। प्रदेश में लगातार सक्रिय हो रहे दो पश्चिमी विक्षोभ का असर लखनऊ में भी देखने को मिलेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को फिर से गर्मी में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इससे अधिकतम तापमान में बढ़त के आसार हैं।बुधवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री की बढ़त के साथ 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री की उछाल के साथ 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

सुबह में हुई बारिश और दोपहर में धूप से बचते युवक। - फोटो : अमर उजाला

सुबह में हुई बारिश और दोपहर में धूप से बचते युवक। - फोटो : अमर उजाला

सुबह में हुई बारिश और दोपहर में धूप से बचते युवक। - फोटो : अमर उजाला

सुबह में हुई बारिश और दोपहर में धूप से बचते युवक। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें