फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल सौदे के दस्तावेज गुम होना शर्मनाक व दुर्भाग्यपूर्ण: मायावती

Thu, 07 Mar 2019 10:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रक्षा मंत्रालय से राफेल लड़ाकू विमान सौदे के अहम व गुप्त दस्तावेजों के गायब हो जाने की खबर को अति-दुर्भाग्यपूर्ण, अति-शर्मनाक व अति-गैर जिम्मेदाराना बताया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई के दौरान इस सनसनीखेज रहस्योद्घाटन से पहले देश की सुरक्षा के मामले में विफल साबित होने पर नरेन्द्र मोदी सरकार को देश से माफी मांगनी चाहिए थी।

विज्ञापन


मायावती ने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ इस प्रकार का गंभीर व घातक खिलवाड़ नरेन्द्र मोदी सरकार में ही मुमकिन हो पाया है। अगर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई नहीं हो रही होती तो शायद देश को पता ही नहीं चल पाता कि केंद्र सरकार की नाक के ऐसी गंभीर घटना घटित हुई है। यह सरकार को शर्मिन्दा करने वाली अति गंभीर घटना है। यह देश की 130 करोड़ आम जनता को चिंतित कर रही है। लोकसभा आमचुनाव के समय में जनता यह सोचने पर मजबूर है कि क्या वाकई देशहित व देश की सुरक्षा सुरक्षित व मजबूत हाथों में है ?

राफेल सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा का भी मुद्दा
बसपा सुप्रीमो ने कहा, लोगों को अब राफेल का मामला केवल भ्रष्टाचार का ही नहीं लगता है बल्कि अब राष्ट्रीय सुरक्षा के सम्बन्ध में भी चिन्ता का राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है। राफेल सौदे की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की विपक्ष की मांग को भाजपा संसद और संसद के बाहर ठुकराती रही है। बदली हुई परिस्थितियों में सुप्रीम कोर्ट को अपनी निगरानी में समुचित जां अवश्य करानी चाहिए कि देश को संतुष्टि मिल सके  वरना, देश सुरक्षा के मामले में आम जनता को गंभीर आशंका बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें