फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आंखें बंद करके भरोसा करना ठीक नहीं...

विज्ञापन
हजरतगंज स्थित महिला थाने में जानकारी लेतीं छात्राएं।
विज्ञापन
लखनऊ। आज के समय में किसी पर आंखें बंद करके भरोसा करना ठीक नहीं है, चाहे वह अपना ही क्यों न हो। बुधवार को हजरतगंज स्थित महिला थाने में आर्य कन्या इंटर कॉलेज निशातगंज की छात्राओं को कुछ इस तरह जागरूक किया गया। मौका था अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम का।
विज्ञापन

साइबर क्राइम सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील सिंह और दरोगा आरती सिंह ने छात्राओं को इंटरनेट पर हो रहे साइबर क्राइम की विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं को जागरूक किया गया कि फॉलोअर बढ़ाने के लिए लोग अजनबियों से भी संपर्क कर लेते थे, जो गलत है।
ज्यादातर साइबर अपराधी महिलाओं और छात्राओं का विश्वास जीतकर ठगी और ब्लैकमेलिंग करते हैं। छात्राओं को सोशल मीडिया अकाउंट पर दो स्टेप वेरिफिकेशन का इस्तेमाल करने के बारे में बताया गया, ताकि कोई उनकी आईडी हैक न कर सके।
विज्ञापन

अपनी आवाज उठाने के साथ दूसरों की भी मदद करें : दरोगा शारदा सिंह ने बताया कि किसी छात्रा या महिला को कहीं भी किसी भी समय कोई परेशानी होती है तो वह सीधे 112 नंबर डायल कर सकती है। पुलिस कुछ ही देर में मदद के लिए पहुंच जाएगी। छात्राएं दूसरों की मदद के लिए भी पुलिस को सूचना दे सकती हैं।
उन्होंने कहा कि डर की वजह से महिलाएं और छात्राएं पुलिस से शिकायत नहीं करती हैं। इस डर से निकलना बेहद जरूरी है। छात्राओं से अपील की गई कि वे न सिर्फ अपनी आवाज उठाएं बल्कि दूसरों की भी मदद करें।
यूपी पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। महिला दरोगा लक्ष्मी सिंह, तेज सिंह, पूनम त्रिपाठी और सिपाही लक्ष्मी यादव ने सरकार के मिशन शक्ति से जुड़े कार्यक्रमों के बारे में बताया। मौके पर कॉलेज की प्रवक्ता अपर्णा तिवारी मौजूद रहीं।

हजरतगंज स्थित महिला थाने में जानकारी लेतीं छात्राएं।

हजरतगंज स्थित महिला थाने में जानकारी लेतीं छात्राएं।

हजरतगंज स्थित महिला थाने में जानकारी लेतीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें