फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अमिताभ बच्चन की को-एक्ट्रेस को बिजली कनेक्शन मिलना आसान नहीं, बाकी है 58 हजार के बिल की देनदारी

Fri, 27 Jun 2025 04:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की को-एक्ट्रेस को बिजली कनेक्शन मिलना आसान नहीं है। इनके नाम पर पहले से 58 हजार रुपये के बिल की देनदारी बाकी है। आगे पढ़ें और जानें पूरा माजरा...
विज्ञापन
मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल को बिजली कनेक्शन न मिलने की पीड़ा सुनाते हुए अर्जुन सिंह और सुजाता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के साथ गुलाबो-सिताबो फिल्म में काम कर चुकीं अभिनेत्री सुजाता सिंह को लखनऊ स्थित उनकी दुकान में बिजली कनेक्शन मिलना आसान नहीं है। लेसा को सुजाता सिंह को बिजली कनेक्शन देने में दो बड़ी अड़चने आ रही हैं।

विज्ञापन


यह कारण शुक्रवार को तब पता चला जब सुजाता सिंह और उनके पति अर्जुन सिंह ने लखनऊ सेंट्रल जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल और चौक सर्किल के अधीक्षण अभियंता रमेश कुमार पांडेय से मुलाकात कर बिजली कनेक्शन दिए जाने की मांग उठाई। मुख्य अभियंता ने बताया कि सुजाता सिंह यहियागंज में जिस जगह पर बिजली कनेक्शन मांग रही, उस पर उन्हीं के नाम से 58 हजार रुपये से ज्यादा के बिल की देनदारी है।

दरअसल, सुजाता सिंह का परिवार उस परिसर में निवास कर रहा था। हालांकि, सुजाता सिंह ने यह स्वीकार किया, उनके नाम से बिजली कनेक्शन पर बिल की देनदारी की जानकारी नहीं थी। उधर, परिसर के मालिक सुधाकर बाजपेयी के द्वारा अधिशासी अभियंता कार्यालय में लिखित रूप से कहा गया कि उनकी अनुमति के बिना सुजाता सिंह को दुकान में बिजली कनेक्शन न दिया जाए। उधर, सुजाता सिंह ने बाकी बिल को किश्तों में भरने का आश्वासन दिया है।

ऊर्जा मंत्री को भेज दी गई रिपोर्ट

नागरिक सुविधा दिवस में सुजाता सिंह के द्वारा बिजली कनेक्शन न दिए जाने की व्यथा को सुनाया था तो ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने इस प्रकरण पर लेसा से रिपोर्ट तलब की थी। लेसा के द्वारा ऊर्जामंत्री को इस संबंध में शुक्रवार को जो रिपोर्ट भेजी गई उसमें इन्हीं दोनो कारणों का उल्लेख करते हुए दस्तावेज संलग्न किए गए हैं।

सपा को सुजाता सिंह पर ट्वीट करना पड़ा भारी

फिल्म अभिनेत्री सुजाता सिंह को बिजली कनेक्शन न दिए जाने को लेकर किया गया ट्वीट समाजवादी पार्टी को भारी पड़ गया है। सुजाता सिंह ने इस ट्वीट पर प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बहुत ही निंदनीय है। मैं भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता और शक्ति प्रकोष्ठ की संयोजक के साथ ही भाजपा में सुजाता कटारिया के नाम से मेरी पहचान है। सपा ने उनका सहारा लेकर भाजपा को बदनाम करने की साजिश रची है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें