राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन सभागार में ब
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विशेषांक विचार यात्रा के 100 वर्ष का विमोचन हुआ। मुख्य अतिथि संघ के दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि राष्ट्रधर्म शाश्वत धर्म है। भारत में जन्मे हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र के बारे में सोचे।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रधर्म की शुरुआत संघ के स्वयंसेवकों ने समाज में वैचारिक परिवर्तन लाने के लिए की थी, न कि आर्थिक लाभ के लिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नाम का महाअभियान अपने 101वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह साधना 100 वर्षों से चली आ रही है।
आरती राणा ने कहा कि समाज में जनजाति महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक उत्थान के लिए बड़ा काम हो रहा है। मौके पर प्रांत प्रचारक कौशल, कैबिनेट मंत्री असीम अरुण, संजय कुमार, प्रो. आलोक राय, महापौर सुषमा खर्कवाल मौजूद रहीं।