फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर दिया सफाई का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर काकोरी के केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान रहमानखेड़ा में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के साथ मिलकर स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया गया। निदेशक डॉ. टी. दामोदरन के नेतृत्व में वैज्ञानिकों, कर्मियों ने स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

स्वच्छता ही सेवा की शपथ लेने के बाद बैनर–पोस्टर के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया। पौधारोपण के साथ खेल मैदानों की सफाई, गलियों व सड़कों से कचरा हटाया गया। धर्मगुरुओं के जरिये स्वच्छता संवाद और स्कूलों में बच्चों को सफाई के प्रति प्रेरित किया गया। संस्थान ने स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. अकथ सिंह और डॉ. संजय कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें