फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भारतीय ज्ञान परंपरा को शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बनाना जरूरी

विज्ञापन
बीबीएयू में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक मूल्यों को शिक्षा व्यवस्था का अभिन्न हिस्सा बनाने से राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली सशक्त होगी। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति, समाज और प्रकृति के प्रति जागरूक बनाना भी है। यह बात जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के पूर्व कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह ने बुधवार को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में आयोजित विशेष व्याख्यान में कही।
विज्ञापन

ऐमीनेंट लेक्चर सीरीज समिति की ओर से ‘स्वातंत्र्योत्तर भारत में राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली की देशज प्रवृत्ति: एक दृश्यावलोकन’ विषय पर आयोजित व्याख्यान की अध्यक्षता कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रणाली देश की भौगोलिक परिस्थितियों और सामाजिक आवश्यकताओं के अनुरूप होनी चाहिए। प्रो. राजशरण शाही ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में शिक्षा को भारतीय संस्कृति और मूल्यों से जोड़ने का प्रयास भी शामिल था। कार्यक्रम में प्रो. शिल्पी वर्मा, प्रो. विक्टर बाबू सहित शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें