हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस बार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन करके 5 दिसंबर तक आवेदन की सुविधा दी है। इसके लिए विभिन्न जिलों में करीब 89 हज सुविधा केंद्र खोले गए थे, ताकि आवेदकों को कोई दिक्कत न हो।
इसके बावजूद हज कमेटी को 48 दिनों में सिर्फ 20,023 आवेदन ही मिले हैं। जानकारों का कहना है कि हज आवेदनों में कमी की सबसे बड़ी वजह आर्थिक मंदी है। हज यात्रा लगातार महंगी हो रही है और लोगों की आमदनी भी नहीं बढ़ पा रही है।
पूरे देश में आवेदक घटे
हज आवेदन कम न हो इसके लिए हर जिले में हज ई-सुविधा केंद्र खोले गए थे। फिर भी कम आवेदन हुए हैं। हालांकि कम आवेदन आने की वजहों का अभी आकलन नहीं किया गया है। पूरे देश में इस बार करीब 50 फीसदी कम आवेदन मिलने की सूचना है। अंतिम तिथि बीतने के बाद इसका आकलन किया जा सकेगा। - राहुल गुप्ता, सचिव राज्य हज कमेटी