फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बहुत बरस लिए...अब मानसून एक्सप्रेस पर लगेगा ब्रेक

विज्ञापन
मंगलवार की शाम बूंदाबांदी के बीच जाते वाहन चालक।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में चार दिन से दौड़ रही मानसून एक्सप्रेस की रफ्तार मंगलवार को थोड़ी कम हुई। सोमवार रात हल्की बारिश के बाद मंगलवार को दिन में धूप निकली जिससे उमस हावी हो गई। शाम में बादलों ने फिर माहौल बनाया। शहर और गांव के अधिकतर इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार से बादलों की सक्रियता में और कमी आएगी।

शनिवार से अब तक चार दिन के अंदर राजधानी में 139.6 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। इस मानसून में बारिश का ये रिकॉर्ड है। मंगलवार को दिन में बारिश न होने का असर तापमान पर पड़ा। अधिकतम तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस का उछाल देखने को मिला। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र अमाैसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक लखनऊ और आसपास के जिलों में बादलों की सक्रियता पश्चिमी विक्षोभ की वजह से थी। अब विक्षोभ कमजोर पड़ रहा है। बुधवार को छुटपुट बारिश हो सकती है। बृहस्पतिवार से बादलों की सक्रियता में और कमी आएगी। अब अच्छी बारिश के लिए मानसून के किसी नए सिस्टम के बनने का इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान 4.1 डिग्री की बढ़त के साथ 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री की बढ़त के साथ 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

हाल के दिनों में बारिश

02 अगस्त : 3.2 मिमी

03 अगस्त : 34.2 मिमी

04 अगस्त : 91.0 मिमी

05 अगस्त : 11.2 मिमी

कुल बारिश : 139.6 मिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें