फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रात को अकेले व बाइक पर चलना हो चुका है मुश्किल

विज्ञापन
​बिलखते परिजन और अं​शिका (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
लखनऊ/मलिहाबाद। रहीमाबाद के तरौना गांव में अंशिका की कुत्तों द्वारा नोच-नोच कर की गई हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ये कुत्ते लंबे समय से मवेशियों को निशाना बना रहे थे, लेकिन प्रशासन की अनदेखी ने आज एक मासूम की जान ले ली। अब हाल ये है कि रात को अकेले व बाइक पर चलना मुश्किल हो चुका है।
विज्ञापन


ग्रामीण शमशाद के मुताबिक, गांव के पास स्थित बबूल के घने जंगलों में रहने वाले ये कुत्ते पहले मृत जानवरों को खाते थे, लेकिन अब वे आदमखोर हो चुके हैं। ग्रामीण बताते हैं कि कुछ दिन पहले बकरी चरा रही हाशिम की पत्नी को भी कुत्तों के झुंड ने घेर लिया था, जिन्हें खेतों में काम कर रहे लोगों ने बमुश्किल बचाया।

ग्रामीण राहुल यादव ने बताया कि गांव के बाहर से बाइक या पैदल निकलने वाले लोगों को ये कुत्ते दौड़ा लेते हैं, जिससे अब लोग शाम ढलते ही घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। तरौना गांव के हंसराज और अन्य निवासियों ने संबंधित विभाग से इन कुत्तों को तुरंत पकड़कर एनिमल शेल्टर होम भेजने की मांग की है।
विज्ञापन


पहले हो चुकीं ऐसी घटनाएं
07 फरवरी 2026 : रहीमाबाद के कटरा गांव में कल्लू पर कुत्तों ने किया हमला।
06 फरवरी 2026 : गुडंबा के कुर्सी मार्ग पर 5 वर्षीय अर्नव पांडेय को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह काटा।
22 जनवरी 2026 : पांडेयगंज में 5 वर्षीय पीहू पर पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने हमला कर हाथ नोच लिया।
22 अक्तूबर 2025 :रहीमाबाद के तरौना गांव में 4 साल की प्रिया को कुत्तों ने काटा

12 अगस्त 2025 : पीजीआई क्षेत्र में आशुतोष और मलिहाबाद में रामावती कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए।
04 फरवरी 2025 : इस्माइलगंज की सोना देवी कुत्तों के हमले का शिकार बनीं।

12 जुलाई 2022 : कैसरबाग में पालतू पिटबुल ने अपनी ही मालकिन सुशीला त्रिपाठी की जान ले ली थी।

07 अप्रैल 2022: ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज में 7 वर्षीय रजा की कुत्तों के हमले में मौत हुई थी।

बिलखते परिजन और अंशिका (फाइल फोटो)।

बिलखते परिजन और अंशिका (फाइल फोटो)।

बिलखते परिजन और अंशिका (फाइल फोटो)।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें