फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईटी कॉलेज की नेहा यूशिंग को ‘राष्ट्रीय शिक्षा गौरव सम्मान-2026’

विज्ञापन
आईटी डिग्री कॉलेज की नेहा यूशिंग को गोवा में प्रदान किया गया पुरस्कार
विज्ञापन
शिक्षा, साहित्य एवं लेखन के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय योगदान से विशिष्ट पहचान स्थापित करने वालीं नेहा यूशिंग को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय शिक्षा गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 28 अक्तूबर को गोवा के मडगांव स्थित रविंद्र भवन में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान प्रदान किया गया। नेहा यूशिंग आईटी डिग्री कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन

इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन शासकीय महाविद्यालय कला, विज्ञान एवं वाणिज्य, केंपे (गोवा) तथा इंडियन हेरिटेज पब्लिकेशन, उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। संगोष्ठी में उच्च शिक्षा के बदलते स्वरूप, कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उपयोगिता, शैक्षिक नवाचार तथा भविष्य की शैक्षणिक चुनौतियों जैसे समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।समारोह के दौरान नेहा यूशिंग को प्रो. भूषण के. सवाईकर (उच्च शिक्षा निदेशक, गोवा), फिल्म निर्देशक राजेंद्र तालक, प्रो. प्रवीणा केरकर, डॉ. संदीप कुमार पाण्डेय (प्रबंध निदेशक, इंडियन हेरिटेज पब्लिकेशन), डॉ. किरण पोपकर एवं डॉ. ऋचा द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. संदीप कुमार पांडेय और नेहा यूशिंग द्वारा संपादित पुस्तक ‘एजुकेशनल टेक्नोलॉजी’ का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें