फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर IAS अरविंद के घर आयकर विभाग का छापा, 90 लाख का सोना व 60 लाख का कैश बरामद

Wed, 14 Mar 2018 10:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आईएएस के लखनऊ स्थित बंगले पर आईटी टीम ने छापा मारा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के सीनियर आईएएस कुमार अरविंद सिंह देव की स्टील फैक्ट्री सहित सात ठिकानों पर छापा मारा। लखनऊ में शाम तक की जांच में आईएएस के घर से 60 लाख रुपये का कैश और 90 लाख रुपये का सोना पाया गया है। जबकि अन्य टीमें इलाहाबाद एवं जौनपुर में जांच कर रही है। जांच के दौरान बोगस कंपनियों के दस्तावेज भी जब्त किए गये हैं।

विज्ञापन


यह कार्रवाई आयकर विभाग के दिल्ली निदेशालय के निर्देश पर यह लखनऊ और दिल्ली की संयुक्त टीम ने की। आयकर महानिदेशक (जांच) आशु जैन ने बताया कि अफसर लखनऊ में तीन न्यू गौतमपल्ली आवास, मोहनलालगंज के भागू खेड़ा स्थित आयुष्य इंस्टीट्यूट, इलाहाबाद के सिविल लाइन स्थित आवास एवं कार्यालय और जौनपुर में अनुभव स्टील फैक्ट्री में दस्तावेज खंगाल रहे हैं।

लखनऊ के आवास से रात 9:30 बजे तक की जांच के दौरान तीन किलो सोना जिसमें गहने एवं अन्य आइटम शामिल हैं। इसके अलावा 60 लाख रुपये की नकदी भी पाई गई है। जबकि कई बैंक में लाकर्स एवं निवेश के दस्तावेज हाथ लगे हैं। अरविंद सिंह देव इस वक्त  उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के महानिदेशक पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


पत्नी, बेटा, बेटी डायरेक्टर
आईएएस कुमार अरविंद सिंह देव की जौनपुर में अनुभव स्टील फैक्ट्री है जिसका दिल्ली में कार्यालय है। अनुभव स्टील फैक्ट्री में पत्नी, बेटा , बेटी डायरेक्टर हैं, जहां से विवादित लेन-देन के दस्तावेज हाथ लगे जिनको जब्त कर लिया गया है। आईएएस की पत्नी एक बोगस कंपनी की भी डायरेक्टर हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें