फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू की आम सभा में आज उठेगा शिक्षकों के इस्तीफे का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू में शिक्षक संघ की आम सभा में शनिवार को शिक्षकों के इस्तीफे का मुद्दा भी उठेगा। संघ के महामंत्री प्रो. संतोष कुमार ने इसका नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

एक वर्ष में संस्थान से 10 से ज्यादा डॉक्टर इस्तीफा दे चुके हैं। केजीएमयू शिक्षक संघ के महामंत्री प्रो. संतोष कुमार ने कहा कि शासनादेश के अनुसार केजीएमयू के शिक्षकों को पीजीआई के समान वित्तीय लाभ मिलने हैं। इसके बावजूद इन्हें न तो ग्रेच्युटी और ना ही अवकाश नकदीकरण का लाभ मिल रहा है।

इस कारण से ही डॉक्टरों में निराशा है और वे एक-एक करके संस्थान छोड़कर जा रहे हैं। आम सभा की बैठक में शिक्षकों की उपस्थिति, वेतन कटौती और अन्य समस्याएं भी उठाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये डॉक्टर छोड़ चुके हैं केजीएमयू
एंडोक्राइन मेडिसिन- डॉ. मधुकर मित्तल

गैस्ट्रो सर्जरी- डॉ. संदीप वर्मा, डॉ. साकेत, डॉ. विशाल, डॉ. प्रदीप जोशी

नेफ्रोलॉजी- डॉ. संत पांडेय

न्यूरो सर्जरी- डॉ. सुनील कुमार

ट्रांसप्लांट यूनिट- डॉ. मनमीत सिंह, डॉ. विवेक गुप्ता

सीवीटीएस- डॉ. विजयंत देव

गठिया रोग- डॉ. अनुपम वाखलू
यूरोलॉजी विभाग- डॉ. राहुल जनक सिन्हा

न्यूरो सर्जरी- प्रो. क्षितिज श्रीवास्तव

मनोरोग- प्रो. आदर्श त्रिपाठी, डॉ. मनु अग्रवाल

रेस्पिरेटरी मेडिसिन- प्रो. अजय कुमार वर्मा

कार्डियक एनेस्थीसिया-डॉ. करण कौशिक

एनेस्थीसिया- डॉ. तन्वी भार्गव

प्लास्टिक सर्जरी- डॉ.अशोक कुमार गुप्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें