फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऐतिहासिक बटलर झील में 15 दिन में खुल जाएगा आईलैंड कैफे

विज्ञापन
​निरीक्षण करते एलडीए वीसी।
विज्ञापन
लखनऊ। ऐतिहासिक बटलर झील के बीच बने आईलैंड में कैफेटेरिया खुलेगा। इसका नाम आईलैंड कैफे होगा। लोग पेडेस्ट्रियन ब्रिज के रास्ते कैफे में जाकर प्राकृतिक सुदंरता के बीच लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने शनिवार को स्थल का निरीक्षण कर इस बाबत आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


एलडीए वीसी ने बताया कि बटलर झील का सुंदरीकरण कराया गया है। झील के बीचों-बीच आईलैंड विकसित किया गया है, जिसमें एक कैफेटेरिया बनाया गया है। इसका संचालन 15 दिन में शुरू हो जाएगा। उन्होंने बटलर पैलेस में कराए जा रहे सुंदरीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया गया। यहां का कैफेटेरिया अप्रैल में बन जाएगा। वहीं, प्रथम तल पर कराए जा रहे जीर्णोद्धार एवं फसाड के कार्य जुलाई तक पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। पैलेस के पिछले हिस्से में स्थित लॉन में लैंडस्केपिंग व हॉर्टीकल्चर के कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।
पार्कों में इस्तेमाल होगी पुरानी रेलिंग व पोल

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार कहा कि हजरतगंज में बदली जा रही पुरानी रेलिंग व बिजली के खंभे एलडीए की आवासीय योजनाओं में विकसित किए जा रहे पार्कों व ग्रीन बेल्ट में इस्तेमाल किए जाएंगे। कुछ व्यापारियों ने दुकानों के पुराने साइनेज बोर्ड नहीं हटाए हैं। इस पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह व्यापारियों से वार्ता कर पुराने बोर्ड हटाकर निर्धारित कलर कोड व साइज के नए साइनेज बोर्ड लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें