फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISI एजेंट ने दिया था 'जवान' को लैपटॉप

Thu, 28 Aug 2014 01:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई को सेना की गोपनीय सूचनाएं लीक करने के मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


एसटीएफ हिमाचल प्रदेश से दबोचे गए बबीना कैंट में तैनात रहे सेना के जवान सुनीत कुमार का मेरठ में गिरफ्तार हुए आईएसआई एजेंट आसिफ अली से याराना था।

सुनीत के पास जो लैपटॉप बरामद हुआ उसे आसिफ ने ही दिया था। लैपटॉप आसिफ के नाम से ही खरीदा गया था।
Trending Videos

लैपटॉप की होगी फॉरेंसिक जांच

एसटीएफ के आईजी सुजीत पांडेय के मुताबिक लैपटॉप खरीद की रसीद बरामद हो चुकी है। इस लैपटॉप की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।

सुनीत ने लैपटॉप से किस-किस आईपी एड्रेस पर सूचनाएं भेजीं यह पता लगाया जाएगा। यह जानकारी बतौर साक्ष्य काम आएगी।

साथ ही यह पता लग सकेगा कि सुनीत अब तक किस तरह की जानकारी अपने आकाओं को मुहैया करा चुका है।

आईपी एड्रेस से महिला की तलाश

आईजी पांडेय ने कहा कि जिस विदेशी महिला के बारे में सुनीत ने बताया है, उसके बारे में जानकारी की जा रही है।

इसके लिए एसटीएफ उसके आईपी एड्रेस की जानकारी कर रही है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मौजूदा समय में वह महिला कहां है।

एसटीएफ यह जानकारी हासिल करने के बाद महिला तक पहुंचने के लिए सीबीआई के जरिये इंटरपोल की मदद मांगने पर विचार कर रही है।

एसटीएफ आसिफ और सुनीत के अन्य करीबियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

कोई और तो नहीं था शामिल?

यह भी पता लगाने की कोशिश हो रही है कि सूचनाओं को लीक करने के रैकेट में उनके साथ कोई और तो शामिल नहीं था।

एसटीएफ ने आसिफ और सुनीत दोनों के ही खातों की पड़ताल भी शुरू कर दी है।

यह कवायद यह जानने के लिए की जा रही है ताकि इसका पता लग सके कि उन्हें इसके लिए अलग से फंडिंग तो नहीं हो रही थी और अगर हो रही थी तो कहां से और किसके जरिये?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें