एनआईए और एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई कर शुक्रवार को इंदिरानगर के वसंत विहार इलाके से आईएस के संदिग्ध आतंकी मो. अलीम को गिरफ्तार कर लिया।
उससे किसी गोपनीय स्थान पर पूछताछ की जा रही है। अलीम वीडियोग्राफी का काम करता है जबकि उसके पिता का इंदिरानगर में सैलून है। एडीजी कानून-व्यवस्था दलजीत चौधरी ने अलीम के आईएस से जुड़े होने की पुष्टि की है।
अलीम को कुशीनगर में दबोचे गए संदिग्ध आतंकी रिजवान से पूछताछ और खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद पकड़ा गया है।