फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवैध पुलिया हटवा रही सिंचाई विभाग की टीम पर हमला

Fri, 22 Aug 2025 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बीकेटी थाने पर मौजूद नहर सिंचाई विभाग की पीड़ित टीम।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। बीकेटी में बृहस्पतिवार दोपहर नंदना कोटवा में गार्गी चौराहे पर अवैध पुलिया हटवा रही सिंचाई विभाग की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। मामले में सींचपाल मुकेश ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


चौराहे के पास नहर सिंचाई विभाग सीतापुर प्रखंड दो के डालीगंज रजबहा में अवैध तरीके से डाले गए पाइप को हटाकर रजबहा साफ करवाने और पुलिया हटवाने का अभियान चल रहा था। मौके पर एक्सईएन विशाल पोरवाल, एसडीओ तरुन त्रिवेदी, चार जूनियर इंजीनियर और अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद थे। टीम जेसीबी से पाई निकलवा ही रही थी कि स्थानीय लोग विरोध करने लगे। इसी बीच लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि लोगों ने सींचपाल मुकेश का गला दबा दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। हालांकि, जब तक एडिशनल इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, आरोपी भाग निकले। एडिशनल इंस्पेक्टर के मुताबिक तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें