फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मांझे की चपेट में आकर सिंचाई विभाग का कर्मचारी जख्मी

विज्ञापन
जख्मी गिरेंद्र प्रताप सिंह।
विज्ञापन
आलमबाग। आशियाना इलाके में वीआईपी रोड पर बृहस्पतिवार शाम खतरनाक मांझे की चपेट में आकर बाइक सवार सिंचाई विभाग में सींचपाल गिरेंद्र प्रताप सिंह जख्मी हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सरोजनीनगर के पिपरसंड निवासी गिरेंद्र ने बताया कि शाम करीब पांच बजे वह बाइक से घर जा रहे थे। वह वीआईपी रोड पर पहुंचे ही थे कि अचानक मांझा उनके गले और कलाई में फंस गया। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े। मांझे के कारण उनके गले, कलाई और अंगूठे से खून बहने लगा। सड़क पर गिरने पर घुटनों में भी चोट आई। राहगीरों ने मांझा हटाने के बाद कपड़े से उनका गला बांधा और लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। इंस्पेक्टर गजेंद्र राय ने बताया कि पीड़ित के तहरीर देने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें