फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: छात्रों का भविष्य दांव पर, स्कूल की लापरवाही से देना पड़ा हिंदी का गलत पेपर

Thu, 20 Feb 2020 02:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी नहीं थम रही है। नया मामला काकोरी स्थित हलीम कॉन्वेंट इंटर कॉलेज का है। स्कूल की लापरवाही से इंटर वाणिज्य के 12 छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है। इन्हें सामान्य हिंदी के बजाय हिंदी का पेपर बांट दिया गया। अभिभावकों ने बुधवार काे इसकी शिकायत प्रधानाचार्य से भी की।
विज्ञापन


यह चूक इसलिए हुई कि प्रवेश पत्र में ही सामान्य हिंदी की जगह हिंदी विषय दर्ज होकर आया था, पर कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा से पहले उसमें सुधार नहीं कराया। हलीम इंटर कॉलेज के छात्रों का परीक्षा केंद्र बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज है। मंगलवार शाम की पाली में इंटर हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा थी।

प्रवेश पत्र में दर्ज विषय के हिसाब से उन्हें प्रश्नपत्र दिया गया। छात्रों ने इसकी शिकायत कक्ष निरीक्षकों से की तो उन्होंने प्रवेश पत्र में दर्ज विषय का हवाला दिया। ऐसे में छात्रों को मजबूरन हिंदी का पेपर देना पड़ा। ऐसे में उन्हें सभी प्रश्नों के उत्तर आते भी नहीं थे। छात्रों के बताने पर अभिभावकों ने प्रधानाचार्य मौलाना अब्दुल वहीद फारूकी से शिकायत की। उन्होंने बोर्ड से गलत एडमिट कार्ड जारी होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

20 दिन पहले जारी हुआ था प्रवेश पत्र

20 दिन पहले ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया था, पर कॉलेज प्रशासन ने गलत विषय में सुधार नहीं कराया। ये हाल तब रहा जब जिला विद्यालय निरीक्षक ने कई बार स्कूलों को         निर्देश दिया था कि वे अपने स्तर से गलतियों में सुधार करा लें। प्रधानाचार्य मौलाना ने बताया कि बोर्ड को जानकारी भेज दी गई है।

एमडी शुक्ला इंटर कॉलेज में भी यही गड़बड़ी
नक्खास स्थित एमडी शुक्ला इंटर कॉलेज में भी गिरधारी लाल इंटर कॉलेज के कुछ छात्रों को गलत हिंदी का पेपर दे दिया गया। बुधवार को छात्रों ने इसकी शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से की। डीआईओएस ने जांच बैठाकर प्रधानाचार्य डॉ. एचएन उपाध्याय से जवाब मांगा है। प्रधानाचार्य ने बताया कि कक्ष निरीक्षकों ने इस बात की जानकारी न उन्हें और न ही डीआईओएस को दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें