बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने कहा है कि प्राइमरी स्कूलों में चल रही 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में किसी प्रकार की भी धांधली पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा है कि जानकारी में आया है कि कुछ अभ्यर्थी टीईटी के फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी पाने का प्रयास कर रहे हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारियों की यह जिम्मेदारी होगी कि ऐसे अभ्यर्थियों को नियुक्ति न दी जाए और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।
बेसिक शिक्षा मंत्री ने बीएसए को सचेत करते हुए कहा है कि प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर वे सीधे जिम्मेदार होंगे। चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता के साथ काउंसलिंग की जाएगी।