फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72,825 शिक्षक भर्ती में मनमानी का खेल शुरू

Sun, 07 Jun 2015 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर का अजब कारनामा उजागर हुआ है। विभाग के निदेशक दिनेश बाबू शर्मा ने नियमों को ताक पर रखकर 4 जून को लखीमपुर खीरी में बतौर प्रशिक्षु शिक्षक नियुक्ति पाने वाली मधु को लखनऊ से संबद्ध करने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


ईमानदारी की दुहाई देने वाले बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी के विभाग में संबद्धता के बहाने मनचाहे जिलों में भेजने का खेल शुरू हो गया है।

विभाग ने प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शुरू की है। इन पदों के लिए पूरे प्रदेश से करीब 68 लाख आवेदन आए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक-एक पद के लिए कितनी मारामारी है। लखनऊ में 12पद हैं और लखीमपुर में 6000 पद। इसलिए लखनऊ की मेरिट सबसे ज्यादा थी और लखीमपुर की काफी कम।

प्रशिक्षु शिक्षकों को छह माह के प्रशिक्षण के बाद प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। प्रशिक्षु शिक्षकों को तीन माह स्कूल में और तीन माह का ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर प्रशिक्षण दिया जाना है।
विज्ञापन


अभी इन्हें बीआरसी पर प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया चल रही है। इसी दौरान बेसिक शिक्षा निदेशक ने प्रशिक्षु शिक्षक को लखनऊ से संबद्ध करने संबंधी आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

शासनादेश में ऐसा कोई प्रावधान नहीं

भर्ती के लिए जारी शासनादेश में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि किसी भी प्रशिक्षु शिक्षक को प्रशिक्षण के दौरान किसी दूसरे जिले में संबद्ध किया जाएगा।

प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक की तैनाती पाने वाली महिला शिक्षिका को एक जिले में दो साल व पुरुष शिक्षक को तीन साल रहने की अनिवार्यता है। इसके बाद ही किसी शिक्षक को स्थानांतरित किया जा सकता है। स्थानांतरण का अधिकार सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के पास है।

सीएम के निर्देश पर ऐसा किया
मामले पर बेसिक शिक्षा निदेशक दिनेश बाबू शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुर की एक प्रशिक्षु शिक्षक को विशेष परिस्थितियों में लखनऊ से संबद्ध किया गया है। उन्हें प्रशिक्षण पूर्ण करने के लिए लखनऊ से संबद्ध किया गया है, लेकिन मानदेय लखीमपुर से ही मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें