छात्र को अब यह नहीं मालूम किस परिणाम को वह सही माने। उसने बोर्ड को इसकी शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, कई अन्य छात्रों ने भी मैसेज द्वारा प्राप्त अंक और अंकपत्र में दिए गए अंकों में भिन्नता होने की शिकायत दर्ज कराई है। छात्रों के अनुसार मैसेज में जो अंक दिए गए हैं वह इंटरनेट अंकों से ज्यादा हैं।
वहीं, बोर्ड ने माना है कि इस बार काफी लिपिकीय त्रुटियां हुई हैं, जिनका सुधार कर दिया जाएगा। वरदान इंटरनेशनल एकेडमी की प्रधानाचार्या ऋचा खन्ना ने बताया कि स्कूलों से इस तरह की जानकारी प्राप्त हुई है, जहां के छात्रों के अंक पत्रों में गड़बड़ियां मिली हैं। उन्होंने इसको लेकर बोर्ड को अवगत करा दिया है। बोर्ड इसमें सुधार कर छात्रों को सही अंक पत्र जारी करेगा।