फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इरिटम बना देश का पहला फाइव स्टार प्रशिक्षण संस्थान

विज्ञापन
इरिटम बना देश का पहला फाइव स्टार प्रशिक्षण संस्थान।
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (इरिटम) देश का पहला फाइव स्टार रेटिंग प्रशिक्षण संस्थान बन गया है। भारत सरकार के क्षमता निर्माण आयोग की ओर से शुक्रवार को की गई रैंकिंग में इरिटम को सर्वोत्कृष्ट संस्थान का तमगा प्रदान किया है।
विज्ञापन

इरिटम के प्रो. कृष्णा तिवारी ने बताया कि संस्थान को सर्वोत्कृष्ट केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान के रूप में मान्यता मिलने से इरिटम का कद और बढ़ गया है। हाल ही में संस्थान को आईएसओ प्रमाणपत्र भी दिया गया था। संस्थान रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले ट्रेनिंग कार्यक्रम प्रदान करने के लिए प्रयासरत है, जिसका लक्ष्य परिवहन प्रबंधन, परिचालन दक्षता, पॉलिसी फ्रेमवर्क, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर केंद्रित है। इस उपलब्धि पर संस्थान के महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर ने प्रसन्नता व्यक्त की है। कहा कि फाइव स्टार रैंकिंग प्रशिक्षण व संस्थागत विकास में उत्कृष्टता के प्रति इरिटम के समर्पण को पेश करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें