फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेवलिंग के शौकीनों के लिए अच्छी खबर, हवाई यात्रा कराएगी कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों के जरिये देशी पर्यटन स्थलों की यात्राएं कराने वाला आईआरसीटीसी अब समय की बचत कराने के मकसद से इन स्थलों पर हवाई जहाज से सैर कराएगा।
विज्ञापन


इस बार गर्मी की छुट्टियों से यह पहल की जा रही है। लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। गर्मी की छुट्टियों से पहले तमाम पैकेज लॉन्च करने की तैयारी है।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) रेल और हवाई टिकटें उपलब्ध कराने के अलावा तमाम टूर पैकेज की बिक्री भी करता है।
Trending Videos

ट्रेन में लगता था ज्यादा समय

रेल मंत्रालय के अधीन काम करने वाले इस निगम को निजी ट्रैवल एजेंटों के मुकाबले ज्यादा तवज्जो भी मिलती है। अभी तक आईआरसीटीसी देश के तमाम पर्यटन स्थलों पर रेलगाड़ियों के जरिये आने-जाने और घुमाने-फिराने समेत अन्य सुविधाओं से युक्त पैकेज देता है।

आईआरसीटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि रेलगाड़ियों से जाने-आने में समय ज्यादा लगता है। बड़ी संख्या में यात्री हवाई जहाज के जरिये पर्यटन स्थलों पर जाने की ख्वाहिश जताते हैं। इसके अलावा हवाई जहाज की यात्रा अब पहले के मुकाबले उतनी महंगी भी नहीं रही।

इन सबको देखते हुए यह तय किया गया है कि इस बार गर्मी की छुट्टियों पर आईआरसीटीसी पहली बार देशी पर्यटन स्थलों पर लोगों को विमान से भेजेगा।

इसके लिए जम्मू-कश्मीर के अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों, हिमाचल समेत अन्य हिल स्टेशनों के लिए पैकेज तैयार किया जा रहा है। इसके लिए निगम के अधिकृत वेंडरों से रेट लिए जा रहे हैं। कोशिश यह है कि निजी टूर ऑपरेटरों के मुकाबले लोगों को कम कीमत पर अच्छा पैकेज दिया जाए।
विज्ञापन

दुबई के लिए भी पैकेज जल्द

हाल ही में आईआरसीटीसी ने लखनऊ से सिंगापुर-मलेशिया के लिए पैकेज बनाया था, जो मात्र पांच दिनों में फुल हो गया था। इस तरह का रिस्पांस देखते हुए एक बार फिर सिंगापुर-मलेशिया के टूर पैकेज बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा इस बार दुबई के लिए भी पैकेज की तैयारी हो रही है।

फ्लाइट के जरिये देशी पर्यटन स्थलों की यात्रा का पैकेज पहली बार पेश किया जा रहा है। इसमें गर्मी की छुट्टियों के लिहाज से खासतौर पर हिल स्टेशन की यात्रा का कार्यक्रम रखा जाएगा। जल्द ही टूर पैकेज के दाम व तारीखों आदि के संबंध में निर्णय किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें