लखनऊ. आईआरसीटीसी यात्रियों को 31 अगस्त से शिरडी और ज्योतिर्लिंग दर्शन करवाएगा। इसका पैकेज सोमवार को लॉन्च किया गया है। पैकेज पांच रात एवं छह दिन का है। इसमें नासिक, शिरडी और औरंगाबाद का भ्रमण कराया जाएगा। 31 अगस्त से पांच सितंबर तक यात्रा चलेगी।
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि टूर में यात्रियों को लखनऊ से नासिक लाने ले जाने की व्यवस्था फ्लाइट से रहेगी. खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में की गयी है. यात्रा के दौरान नासिक के पंचवटी में पांच बरगद के पेड़, सीता गुफा मंदिर और त्रिम्बकेश्वर मंदिर और नासिक से भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर का दर्शन कराया जाएगा. शिरडी में साई बाबा और शनि शिगनापुर मंदिर के दर्शन होंगे. औरंगाबाद में घृष्णेश्वर मंदिर और एलोरा की गुफाओं का भ्रमण कराया जाएगा.
उन्होंने आगे बताया कि 48,000 रुपए एक व्यक्ति के ठहरने पर, 39,900 रुपए दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति,39,300 रुपए तीन लोगों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति, 37,850 रूपये माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य बेड सहित है.