फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: लेट हुई तेजस एक्सप्रेस, आईआरसीटीसी ने 1574 यात्रियों को रुपये लौटाए

Tue, 24 Aug 2021 04:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

तेजस एक्सप्रेस को पटरी पर उतारा गया था तो यात्रियों को यह सुविधा दी गई कि ट्रेन के एक घंटे लेट होने पर सौ रुपये तथा दो घंटे से अधिक लेट होने पर ढाई सौ रुपये रिफंड दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस के लेट होने पर आईआरसीटीसी को 1574 यात्रियों को रिफंड करना पड़ा। ढाई सौ रुपये प्रति पैसेंजर की दर से यात्रियों को 3,93,500 रुपये लौटाए गए। प्रशासन ने बताया कि बारिश के चलते नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सिग्नल फेल हो गए थे, जिससे ट्रेन लेट हुई।

विज्ञापन


जब तेजस एक्सप्रेस को पटरी पर उतारा गया था तो यात्रियों को यह सुविधा दी गई कि ट्रेन के एक घंटे लेट होने पर सौ रुपये तथा दो घंटे से अधिक लेट होने पर ढाई सौ रुपये रिफंड दिए जाएंगे।

ऐसे में लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस जंक्शन से राइट टाइम रवाना हुई थी। पर, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन यार्ड में बारिश के चलते जलभराव हो गया और ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम गड़बड़ा गया, जिससे ट्रेनों को रास्ते में जहां-तहां रोकना पड़ा।
विज्ञापन


इससे गत शनिवार को लखनऊ से चली तेजस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दोपहर तीन बजे के बाद पहुंची। जिसकी वजह से ट्रेन देरी से ही चली और लखनऊ पहुंचने में ढाई घंटे लेट हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें