एक सीजन में लगभग 1800 किलो अमोनिया लगती है
मैनपुरी में दामों में दोगुनी वृद्धि हुई है। कोल्ड स्टोरेज संचालक पियूष चंदेल ने बताया कि आलू भंडारण के लिए एक कोल्ड स्टोरेज में एक सीजन में लगभग 1800 किलो अमोनिया गैस का प्रयोग कर लिया जाता है। जिले में 67 कोल्ड स्टोरेज संचालित हैं।
फिरोजाबाद में कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार चंदेल ने बताया कि युद्ध के चलते इस बार अमोनिया गैस की आपूर्ति में भारी किल्लत हुई। पिछले वर्ष जो अमोनिया गैस 70 रुपये प्रति किलो उपलब्ध थी, वह इस बार 140 रुपये प्रति किलो के भाव पर खरीदनी पड़ी है।