फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: प्रेमानंद महराज के लिए बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार ने मांगी दुआ, बोले- स्वस्थ होने की कामना की

Wed, 15 Oct 2025 02:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी और उनकी पत्नी मुन्नी बेगम ने संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ के लिए अल्लाह से दुआ की। उन्होंने कहा कि हम यही चाहते हैं कि उनका स्वास्थ्य अच्छा हो।
विज्ञापन
इकबाल अंसारी व प्रेमानंद महाराज। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या में इन दिनों दुआओं और प्रार्थनाओं का संगम देखने को मिल रहा है। यहां मजहब की दीवारें तब ढह गईं, जब बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी और उनकी पत्नी मुन्नी बेगम ने मथुरा-वृंदावन के प्रख्यात संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ के लिए अल्लाह से दुआ की।

विज्ञापन


प्रेमानंद महाराज पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए देश विदेश में भक्त प्रार्थनाएं कर रहे हैं। इस बीच अयोध्या में इकबाल अंसारी और उनका परिवार एकता और सौहार्द की मिसाल बनकर सामने आया है।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- अगर किसी को यमराज के दर्शन करने हों तो किसी बेटी को छेड़ने की हिम्मत करें, अगले चौराहे पर मिल जाएंगे
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  राममंदिर निर्माण की तरह कृष्ण जन्मभूमि मामले में मेरी भूमिका रहेगी... रामलला के दर्शन कर बोले रामभद्राचार्य
विज्ञापन


इकबाल अंसारी ने कहा कि हम संतों के बीच रहते हैं। उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहता है। प्रेमानंद महाराज के अस्वस्थ होने की खबर से दुख हुआ, इसलिए हमने अल्लाह से दुआ की कि वे जल्द स्वस्थ हों।

अयोध्या की पवित्र धरती पर इस समय केवल एक ही आवाज गूंज रही है “प्रेमानंद महाराज जल्द स्वस्थ हों।” यह दृश्य साबित करता है कि इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है और अयोध्या ने इसे फिर से जीवंत कर दिखाया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें