फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रशांत कुमार एडीजी कानून व्यवस्था बने, प्रदेश में 10 आईपीएस अफसरों के तबादले

Tue, 26 May 2020 07:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आईपीएस के हुए तबादले
विज्ञापन

शासन ने मंगलवार को 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार प्रदेश के नए एडीजी कानून व्यवस्था बनाए गए हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 1993 बैच के आईपीएस राजीव सब्बरवाल को मेरठ जोन का एडीजी बनाया गया है। 

विज्ञापन


मौजूदा एडीजी कानून व्यवस्था पीवी रामाशास्त्री को विजिलेंस की अहम जिम्मेदारी दी गई है। वह प्रभारी डीजी के रूप में काम करेंगे। पहली सितंबर को रामाशास्त्री डीजी के पद पर प्रोन्नत हो जाएंगे। डीजी विजलेंस की जिम्मेदारी अभी तक मौजूदा डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी के पास थी। 

लंबे समय से महिला पावर लाइन में एडीजी अंजू गुप्ता को मेरठ पीटीएस भेजा गया है। उनके स्थान पर प्रतीक्षारत चल रहीं नीरा रावत को एडीजी महिला पावर लाइन बनाया गया है। एडीजी सुरक्षा दिनेश जुनेजा को एडीजी कार्मिक की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन


वहीं एलवी एंटनी देव कुमार को सीबीसीआईडी भेज दिया गया है। एडीजी पीएसी बिनोद कुमार सिंह को एडीजी सुरक्षा का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है।  लक्ष्मी सिंह बनी लखनऊ रेंज की नई आईजी पीटीएस मेरठ में तैनात लक्ष्मी सिंह को लखनऊ रेंज का आईजी बनाया गया है। 


 

विज्ञापन

लक्ष्मी सिंह इससे पहले डीआईजी आगरा और मेरठ के पद पर तैनात रह चुकी हैं। लक्ष्मी सिंह को एसटीएफ का भी अच्छा खासा अनुभव है। लखनऊ रेंज के आईजी रहे एसके भगत को गृह विभाग में सचिव के पद पर तैनात किया गया है। हाल के दिनो में यह पहला मौका है जब शासन में दो-दो आईपीएस अधिकारियों को तैनाती दी गई है। 

भगवान स्वरूप पहले से सचिव गृह के रूप में काम कर रहे हैं। अब एसके भगत को भी गृह विभाग में सचिव के पद पर तैनाती दी गई है। दिलचस्प बात यह है कि गृह विभाग में मौजूदा समय में एक भी आईएएस सचिव के रूप में कार्यरत नहीं हैं। 

धाकड़ आईपीएस के रूप में होती है प्रशांत कुमार की पहचान 
एडीजी कानून व्यवस्था बनाए गए प्रशांत कुमार की पहचान धाकड़ आईपीएस के रूप में होती है। 1990 बैच के आईपीएस प्रशांत कुमार लगभग तीन साल से मेरठ जोन के एडीजी थे। उनके एडीजी रहते हुए सबसे अधिक एनकाउंटर मेरठ जोन में ही हुए। 

प्रशांत कुमार मेरठ रेंज में 2007 में डीआईजी के पद पर तैनात रह चुके हैं। उन्हें मिर्जापुर, फैजाबाद (अब अयोध्या) और सहारनपुर रेंज में तैनाती का अच्छा अनुभव रहा है। 
प्रशांत भदोही, पौरी गढ़वाल( अब उतराखंड का हिस्सा) , सोनभद्र, जौनपुर, गाजियाबाद, फैजाबाद (अब अयोधया), बाराबंकी और सहारनपुर जिलों में कप्तान के रूप में काम करने का मौका मिल चुका है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें