राज्य सरकार ने पुलिस महकमें में भारी बदलाव करते हुए बड़े पैमाने पर तबादले किए। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को 50 आईपीएस अफसर इधर से उधर किए गए।
प्रशांत कुमार डीआईजी बरेली, जेके शाही डीआईजी इलाहाबाद, बीपी जोगदंड एडीजी पीएचक्यू बनाए गए। लखनऊ के आईजी जोन जकी अहमद को कानपुर आईजी जोन के पद पर ट्रांसफर दिया गया वहीं सुजीत पांडेय मेरठ के आईजी जोन बनाए गए।
तबादले की लिस्ट में हो सकते हैं इनके भी नाम
आरके चतुर्वेदी आईजी इलाहाबाद, एसके भगत आईजी जो वाराणसी, हरीओम शर्मा आईजी जोन मेरठ, अजय मोहन शर्मा डीआईजी आगरा, लक्ष्मी सिंह डीआईजी मेरठ, प्रशांत कुमार डीआईजी बरेली, उमेश श्रीवास्तव डीआईजी आजमगढ़, रतन श्रीवास्तव डीआईजी मिर्जापुर।