प्रदेश में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होने के बाद 33 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इसमें डीजी से लेकर एसपी रैंक तक के अफसर शामिल हैं। पुलिस आयुक्त प्रणाली के तहत 23 अफसरों की तैनाती की गई है। इसमें दो एडीजी, दो आईजी, दो डीआईजी और 17 एसपी रैंक के अधिकारी हैं। प्रतिनियुक्ति से लौटे डीजी जावीद अहमद को फायर सर्विसेज में डीजी बनाया गया है। फायर सर्विसेज के डीजी विश्वजीत महापात्रा को रूल्स एंड मैन्युअल भेज दिया गया है। होमगार्ड विभाग से प्रतीक्षारत किए गए जीएल मीणा को डीजी यूपी राज्य मानवाधिकार आयोग, लखनऊ और डीएल रत्नम को डीजी मानवाधिकार बनाया गया है।
- नवीन अरोड़ा ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर लखनऊ
- नीलाब्जा चौधरी ज्वाइंट कमिश्नर क्राइम एंड हेड क्वार्टर
- अखिलेश कुमार एडिशनल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर
- श्रीपर्णा गांगुली एडिशनल कमिश्नर क्राइम और मुख्यालय
6 आईपीएस अफसरों को नई तैनाती
- संदीप सालुंके के एडीजी टेक्निकल सर्विस
- असीम अरुण एडीजी 112
- जेएन सिंह एडीजी कानपुर जोन
- प्रेम प्रकाश एडीजी प्रयागराज जोन
- प्रवीण कुमार आईजी रेंज मेरठ
- लव कुमार डीआईजी गोरखपुर रेंज बनाए गए