फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ आईपीएस जावेद अख्तर का कोरोना से निधन, जुलाई में था रिटायरमेंट

Fri, 14 May 2021 06:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मोहम्मद जावेद अख्तर, आईपीएस डीजीसीडी आज दिल्ली के एक अस्पताल में कोरोना से जीवन की जंग हार गए। वे 1986 बैच के उत्तर प्रदेश कॉडर के आईपीएस थे। जुलाई में इनका रिटायरमेंट था।    
 
विज्ञापन
आईपीएस जावेद अख्तर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जावेद अख्तर का शुक्रवार को निधन हो गया। वह दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह स्वस्थ हो रहे थे और उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी। लेकिन पोस्ट कोविड समस्याओं के चलते उनकी तबीयत खराब होने लगी। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


आईपीएस जावेद अख्तर जुलाई, 2021 में सेवानिवृत्ति होने वाले थे। फिलहाल वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर होमगार्ड, सिविल डिफेंस और फायर सर्विस के महानिदेशक के पद पर तैनात थे। उन्हें 2019 में एक और आईपीएस अफसर नासिर कमाल के साथ केंद्र सरकार में डायरेक्टर जनरल पद के लिए नामित किया गया था। अख्तर 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें