यूपी काडर की 2002 बैच की महिला आईपीएस (डीआईजी, आईटीबीपी) अपर्णा कुमार अब विश्व के सातवें सबसे ऊंचे शिखर अलास्का के माउंट डेनाली पर तिरंगा फहराने जा रही हैं।
ऐसा करने के बाद वे दुनिया के सातों शिखर पर पहुंचने वाली वाली देश की पहली महिला अधिकारी (आईएएस अथवा आईपीएस) होंगी।
संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का स्थित माउंट डेनाली के शिखर पर अपर्णा 10 से 15 जुलाई के बीच पहुंचेंगी। माउंट डेनाली उत्तरी अमेरिका का सबसे ऊंचा पर्वत है।