फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीन आईपीएस के तबादले, अमित वर्मा लखनऊ के नए जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर बने, उपेन्द्र को ईओडब्ल्यू में मिली तैनाती

Sat, 20 Jul 2024 07:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में तीन आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। आईपीएस अमित वर्मा लखनऊ के नए जेसीपी कानून व्यवस्था नियुक्त हुए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने शनिवार को तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें ईओडब्ल्यू में तैनात रहे डीआईजी अमित वर्मा को लखनऊ कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेपीसी) कानून-व्यवस्था के पर तैनात किया गया। वहीं, इससे पहले इस पद पर तैनात रहे उपेन्द्र अग्रवाल को अब डीआईजी ईओडब्ल्यू के पद पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि लखनऊ कमिश्नरेट में जेपीसी कानून-व्यवस्था रहे उपेन्द्र अग्रवाल लंबे समय से चिकित्सकीय अवकाश पर थे। इसी बीच सरकार ने उन्हें अब यहां से हटाकर ईओडब्ल्यू में तैनात किया है और उनके स्थान पर अमित वर्मा को भेजा है। इनके अलावा पुलिस मुख्यालय में तैनात एसपी संतोष मिश्रा को तकनीकी सेवा शाखा में भेजा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें