लखनऊ। शहर में खेली जा रही सी डिवीजन क्रिकेट लीग के तहत सोमवार को शहर के विभिन्न मैदानों में दस लीग चरण के मुकाबले खेले गए। इसमें जीतने वाली टीमों ने पूरे अंक हासिल किए। पहले मुकाबले में आईपीआरके क्लब ने पैंथर्स अकादमी को 34 रन से हराया। आईपीआरके के 286 रन के जवाब में पैंथर्स अकादमी की टीम नौ विकेट खोकर 252 रन बना सकी। विजेता टीम से रितेश राय ने 108 रन की शतकीय पारी खेलने के अलावा पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
दूसरे मुकाबले में नेशनल यंगस्टर ने क्रिकस्टार्स क्लब को सात विकेट से पराजित किया। क्रिकस्टार्स के 125 रन के लक्ष्य को नेशनल यंगस्टर्स ने 19.4 ओवर में तीन विकेट खोकर प्राप्त किया। विजेता टीम से माे. अनीश ने 38 रन बनाए, जबकि अमित द्विवेदी ने तीन विकेट हासिल किए।
तीसरे मुकाबले में सीएसडी सहारा गोमतीनगर ने तारिक क्लब को सात विकेट से मात दी। तारिक क्लब के 123 रन के लक्ष्य को सीएसडी सहारा ने 21वें ओवर में तीन विकेट खोकर प्राप्त किया। विजेता टीम से आशीष ने 51 रन बनाए, जबकि शिवांश सिंह ने 19 रन देकर पांच विकेट चटकाए। चौथे मुकाबले में आस्का ने जयपुरिया अकादमी को 212 रन से करारी शिकस्त दी। आस्का के 282 रन के जवाब में जयपुरिया अकादमी का पुलिंदा 18.2 ओवर में महज 72 रन पर बंध गया। विजेता टीम से आदित्य सिंह ने नाबाद 94 रन बनाने के अलावा तीन विकेट अपनी झोली में डाले। लीग के पांचवें मुकाबले में गुरुकुल क्लब ने चारमीनार क्लब को 117 रन से धोया। गुरुकुल क्लब के 271 रन के जवाब में चारमीनार क्लब की टीम 30.3 ओवर में 154 रन पर लुढ़क गई। विजेता टीम से अभिषेक यादव ने 72 रन बनाए और दो विकेट हासिल किए। छठे मुकाबले में अवध स्काई अकादमी ने लखनऊ कोल्ट्स क्लब को 20 रन से हराया। अवध स्काई के 147 रन के जवाब में लखनऊ कोल्ट्स क्लब की टीम आठ विकेट खोकर 127 रन बना सकी। विजेता टीम से सौरभ वर्मा ने 58 रन बनाए, जबकि नवनीत वर्मा ने दो विकेट चटकाए। सातवें मुकाबले में द क्रिएटर्स क्लब ने सोनी क्रिकेट अकादमी को 142 रन से पराजित किया। क्रिएटर्स क्लब के 307 रन के जवाब में सोनी अकादमी की टीम नौ विकेट खोकर 165 रन बना सकी। विजेता टीम से अभय सिंह ने 95 र नबनाए, जबकि प्रत्यूष सोमवंशी ने चार विकेट झटके। आठवें मुकाबले में आरकेबी क्लब ने सेज अकादमी को आठ विकेट से मात दी। सेज के 83 रन के लक्ष्य को आरकेबी क्लब ने 13.4 ओवर में दो विकेट खोकर प्राप्त किया। विजेता टीम से अभय यादव ने 26 रन बनाए, जबकि गौरव ने तीन और प्रद्युम्न सिंह ने दो विकेट लिए। नौवें मुकाबले में ज्योति क्लब ने क्रिकेट प्रमोशन ग्रुप पर छह रन से रोमांचक जीत दर्ज की। ज्योति क्लब के 163 रन के जवाब में क्रिकेट प्रमोशन ग्रुप की टीम आठ विकेट खोकर 157 रन बना सकी। विजेता टीम से कृष कुमार ने 41 रन बनाए, जबकि उमेश ने तीन विकेट झटके। दसवें लीग मुकाबले में कंचन क्लब ने केडी सिंह बाबू क्लब को तीन विकेट से शिकस्त दी। केडी सिंह बाबू क्लब के 189 रन के लक्ष्य को कंचन स्पोर्ट्स क्लब ने 33.4 ओवर में सात विकेट खोकर प्राप्त किया। विजेता टीम से आश्विक यादव ने 78 रन बनाने के अलावा चार विकेट हासिल किए।
सी डिवीजन क्रिकेट लीग के तहत सोमवार को शहर के विभिन्न मैदानों में दस लीग चरण के मुकाबले खेले