फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डाक विभाग के बैंक में खुले दो करोड़ खाते, कटेगा केक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आईपीपीबी ने लखनऊ में खोले एक लाख 90 हजार खाते
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। डाक विभाग के बैंक पर ग्राहकों का भरोसा बढ़ रहा है। यही वजह है कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक(आईपीपीबी) में कुल खातों की संख्या दो करोड़ हो गई है। इस उपलब्धि पर मंगलवार को जीपीओ में कार्यक्रम आयोजित कर केक काटा जाएगा।
विज्ञापन

आईपीपीबी की शुरूआत वर्ष 2017 में हुई थी। डाक विभाग ने ग्राहकों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आईपीपीबी खोला। इसमें एटीएम, यूपीआई आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। आईपीपीबी की योजनाएं ग्राहकों को पसंद आ रही हैं। आठ वर्ष गुजर गए हैं। ऐसे में इस दौरान उत्तर प्रदेश में दो करोड़ बैंक खाते खुल गए हैं। इसमें 80 प्रतिशत खाते ग्रामीण क्षेत्रों के डाकघरों में खोले गए हैं। देशभर में आईपीपीबी में खातों की संख्या 12 करोड़ से अधिक है। जबकि उत्तर प्रदेश में यह दो करोड़ पार पहुंच गई है। इसमें लखनऊ में खुलने वाले खातों की संख्या 1.90 लाख है। इस उपलब्धि को देखते हुए मंगलवार को हजरतगंज स्थित जीपीओ में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जहां बैंक खातों से जुड़ी उपलब्धियों को साझा कर केक भी काटा जाएगा। जीपीओ में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक सौरभ सिंह ने बताया कि योजना में बैंक खाता मुफ्त खोलने की सुविधा उपलब्ध है। न्यूनतम जमा राशि की भी कोई बाध्यता नहीं है। ग्रामीण डाक सेवा के जरिए भुगतान की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें