लखनऊ। शहर में आईपीएल के मुकाबले एक अप्रैल से शुरू होंगे। इन मुकाबलों के लिए माहाैल बनना शुरू हो गया है। लखनऊ सुपरजायंट्स की घर होने के कारण यहां सजावट शुरू हो गई है। शहर के सड़कों पर टीम के कप्तान और अन्य साथी खिलाड़ियों के पोस्टर और होर्टिंग के अलावा उनकी पेंटिंग की गई है। इसके अलावा लखनऊ सुपरजायंट्स प्रबंधन की ओर से शहर में तमाम आयोजन किए जा रहे हैं। बताते चले कि लीग में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक अप्रैल को आगाज करेगी।