फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल 2026: मैच वाली रात 12:30 बजे तक क्रिकेट प्रेमियों को मिलेगी मेट्रो सुविधा, फीडर बसें भी चलेंगी

Mon, 30 Mar 2026 08:40 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आईपीएल मुकाबलों के दौरान क्रिकेट प्रेमियों को सुविधा देने के लिए रात 12:30 बजे तक मेट्रो सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, फीडर बस की सेवाएं भी मिलेंगी, जिससे इकाना स्टेडियम तक आना-जाना आसान होगा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के तहत लखनऊ में होने वाले मैचों के लिए लखनऊ मेट्रो ने अपनी सेवाओं के समय में वृद्धि का निर्णय लिया है। मैच की रात 12:30 बजे तक मेट्रो की सुविधा मिलेगी। आम दिनों में रात 10 बजे तक ही मेट्रो संचालित होती है। इसके अलावा ट्रांसपोर्टनगर एवं इंदिरानगर मेट्रो स्टेशनों से फीडर बस की सेवाएं भी मिलेंगी, जिससे इकाना स्टेडियम तक आना-जाना आसान होगा।

विज्ञापन


मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा और सुगम यात्रा के लिए लखनऊ मेट्रो ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मैच वाली रात मेट्रो सेवाएं रात 12:30 बजे उपलब्ध होंगी। इससे मैच समाप्त होने के बाद भी लोगों को वापसी में आसानी होगी। लखनऊ में आईपीएल मुकाबलों के दिन एक अप्रैल के अलावा 22, 26 अप्रैल एवं सात, 15, 23 मई को यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।

ये भी पढ़ें - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों के एसपी के साथ 27 आईपीएएस अधिकारियों के तबादले; जानिए अपने जिले का बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 28 लाख छात्रों को मिली छात्रवृत्ति, रिंकू सिंह ने पहली बार संभाली कप्तानी; जिंदा आदमी की तेरहवीं


मैच की तारीखों पर इंदिरानगर व ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो स्टेशन से इकाना स्टेडियम तक फीडर बस सेवाएं भी चलाई जाएंगी। इन दोनों मेट्रो स्टेशन से दोपहर तीन बजे से प्रत्येक 15 मिनट के अंतराल पर इकाना स्टेडियम के लिए बस मिलेगी। मैच खत्म होने के बाद तक मेट्रो स्टेशनों तक बस सेवा उपलब्ध होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें