फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: इकाना में आईपीएल मैच के कारण कल बदला रहेगा यातायात, दोपहर दो से रात 12 बजे तक रहेगा डायवर्जन

Mon, 30 Mar 2026 08:19 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बुधवार को होने वाले आईपीएल मुकाबले के कारण दोपहर दो बजे से रात 12 बजे तक बड़े स्तर पर डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।
विज्ञापन
आईपीएल लखनऊ टीम के के एल राहुल व कुलदीप यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में बुधवार को आईपीएल मैच खेला जाएगा। इस कारण बुधवार को दोपहर दो से रात 12 बजे तक इकाना स्टेडियम के एवं सभी संपर्क मार्ग पर डायवर्जन लागू रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस स्कूली वाहन, शव वाहन, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को निकलवाएगी।

विज्ञापन


- कमता शहीद पथ तिराहा अयोध्या रोड से वाहन कमता तिराहे से शहीद पथ होकर सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड, कानपुर रोड की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन्हें कमता तिराहा, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा, समतामूलक चौराहा, लालबत्ती चौराहा, करियप्पा चौराहा, तेलीबाग चौराहा, बाराबिरवा चौराहा या इंदिरा नहर चौराहे से किसान पथ होकर जाना होगा।

- शहीद पथ कानपुर रोड तिराहे से वाहन शहीद पथ होकर सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड, अयोध्या रोड की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन्हें बाराबिरवा चौराहा, बंगलाबाजार चौराहा, तेलीबाग चौराहा, करियप्पा चौराहा, लालबत्ती चौराहा, 1090 चौराहा या दरोगाखेड़ा किसान पथ होकर जाना होगा।
विज्ञापन


- गोसाईंगंज कस्बा तिराहा सुल्तानपुर रोड से बड़े वाहन, बस, कॉमर्शियल वाहन गोसाईंगंज कस्बा तिराहे या अमूल डेयरी मोड़ से अहिमामऊ की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन अमूल डेयरी मोड़ से बाएं वृंदावन योजना या कबीरपुर किसान पथ होकर जाएंगे।

- उतरेटिया अंडरपास चौराहा रायबरेली रोड, कैंट रोड से बड़े वाहन उतरेटिया अंडरपास चौराहे से शहीद पथ पर चढ़कर अहिमामऊ चौराहा, कमता तिराहा, अयोध्या रोड की तरफ नहीं जाएंगे। इन्हें तेलीबाग चौराहा, बाराबिरवा चौराहा, करियप्पा चौराहा या हरीकंशगढ़ी किसान पथ होकर जाना होगा।

- हुसड़िया अंडरपास चौराहे की तरफ से वाहन अहिमामऊ चौराहे, शहीद पथ, कानपुर रोड तिराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये शहर क्षेत्र से होकर 1090 चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
- लालबत्ती चौराहे की तरफ से बड़े वाहन अहिमामऊ चौराहा, सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड, कानपुर रोड की तरफ नहीं जाएंगे। ये वाहन लालबत्ती चौराहे से करियप्पा चौराहा, तेलीबाग या बंगला बाजार चौराहा, बाराबिरवा चौराहा होकर जा सकेंगे।

- सुल्तानपुर रोड की तरफ से आने वाले वाहन अमूल तिराहे से अहिमामऊ चौराहे की तरफ नहीं जाएंगे। इन्हें अमूल तिराहे से ही डायवर्ट किया जाएगा, जो लुलु मॉल मोड़ से शहीद पथ पर चढ़कर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- सुल्तानपुर रोड से पुलिस मुख्यालय की तरफ जाने वाले वाहन एचसीएल तिराहे से प्लासियो तिराहे से पुलिस मुख्यालय की तरफ नहीं जाएंगे। इन्हें अहिमामऊ चौराहे से दाएं तरफ टर्न लेकर जाना होगा।

- कमता शहीद पथ तिराहे से कानपुर की तरफ जाने वाले वाहन अहिमामऊ रैंप से नहीं उतर सकेंगे। यह शहीद पथ पर सीधा जा सकेंगे।
- अहिमामऊ चौराहे से प्लासियो मॉल की तरफ यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वाहन अहिमामऊ चौराहे से एचसीएल तिराहा होते हुए संस्कृत तिराहे से ओवरहेड गोल चक्कर चौराहा होकर जा सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें