फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: लगातार तीन हार के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स दबाव में, होम ग्राउंड में जीतने की होगी कोशिश

Wed, 22 Apr 2026 07:01 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lucknow Supergiants:लखनऊ सुपरजायंट्स टीम का यह सीजन अब तक निराशाजनक ही रहा है। लखनऊ की टीम अपने घरेलू मैदान में अभी तक जीत दर्ज नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन
पिच का परखते रिषभ पंत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम लगातार दूसरे सत्र में संघर्षरत दिख रही है। अंक तालिका में नौवें पायदान पर फिसल चुके सुपरजायंट्स को अगले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की मुश्किल चुनौती से पार पाना होगा। साथ ही टीम अपने घर में मिली हार के सिलसिले को तोड़कर पहली जीत दर्ज करने का लक्ष्य देकर मुकाबले में उतरेगी। दूसरी ओर राजस्थान की टीम पिछले दो मुकाबलों में मिली हार से उबरकर लखनऊ को हराकर जीत के ट्रैक पर वापस लौटना चाहेगी, ताकि प्लेऑफ के लिए टीम अपना दावा मजबूत कर सके।
विज्ञापन


सही कंबीनेशन की तलाश में सुपरजायंट्स
लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए आईपीएल में अभी तक कुछ भी अच्छा नहीं रहा। बल्लेबाजी क्रम में बार-बार बदलाव करना टीम के हित में नहीं गया, जबकि गेंदबाजी विभाग ने भी निराश किया है। टीम के ओवरसीज बल्लेबाज मिचेल मार्श (छह मैच में 155 रन) और एडन मार्करम (छह मैच में 162) अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं खेल सके हैं, जबकि निकोलस पूरन (छह मैच में 51 रन) पूरी तरह फ्लाप रहे। कप्तान पंत भी अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं दिखा पाए और छह मैच में 147 रन ही बना सके हैं। गेंदबाजी की बात की जाए तो टीम के लिए सबसे ज्यादा 11 विकेट हासिल करने वाले प्रिंस यादव खासे महंगे (इकोनॉमी रेट-8.69) साबित हुए है। अनुभवी पेसर शमी (छह मैच में पांच विकेट), आवेश खान (पांच मैच में पांच विकेट) और दिग्वेश राठी (चार मैच में तीन विकेट) भी प्रभावित नहीं कर सके। ऐसे में टीम प्रबंधन को दूसरे विकल्पों की ओर देखना होगा।

वैभव और यशस्वी पर रहेगा दारोमदार
आईपीएल में राजस्थान को मिली सफलता का श्रेय उनकी सलामी जोड़ी (यशस्वी जायसवाल- छह मैच में 223 रन और वैभव सूर्यवंशी-छह मैच में 246 रन) को जाता है। दोनों ने तेज शुरुआत दिलाकर जीत की आधारशिला रखी। इसमें 15 साल के सूर्यवंशी खासे आक्रामक दिखे, जिन्होंने छह मैच में 41 के शानदार औसत और 236.53 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने शमी और हेजलवुड सरीखे गेंदबाजों की खूब क्लास ली। ऐसे में शमी से उनका मुकाबला देखने वाला होगा। राजस्थान की गेंदबाजों में रवि बिश्नोई (छह मैच में 10 विकेट) लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खतरा बन सकते हैं, जो पिछले तीन सत्रों में लखनऊ टीम का हिस्सा रहे थे। इसके अलावा अनुभवी रवींद्र जडेजा और पेसर जोफ्रा आर्चर ने टीम की सफलता में योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल मैच हुए - 6
लखनऊ सुपरजायंट्स जीता- 2
राजस्थान रॉयल्स जीता - 4





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें