फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: लखनऊ टीम से जुड़े कप्तान ऋषभ व शमी ने किया अभ्यास, आईपीएल की तैयारियां हुईं तेज

Wed, 18 Mar 2026 06:17 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

इकाना स्टेडियम में एलएसजी कैंप के दूसरे दिन सभी भारतीय खिलाड़ी एकत्र हो गए। इस दौरान खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। ऋषभ पंत बल्लेबाजी में हाथ दिखाए तो शमी ने तेज गेंदबाजी का अभ्यास किया।
विज्ञापन
लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत व मो. शमी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ शहर के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में चल रहे लखनऊ सुपरजायंट्स टीम कैंप में कप्तान ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज मो. शमी समेत अन्य खिलाड़ी जुड़ गए। कैंप के दूसरे दिन तक टीम में सभी भारतीय खिलाड़ियों के आ जाने से आईपीएल की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है।

विज्ञापन


अभ्यास सत्र के दौरान नेट्स के पीछे एलएसजी के ग्लोबल क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी और हेड कोच जस्टिन लैंगर ने खिलाड़ियों के अभ्यास पर नजर रखीं और खिलाड़ियों से एक-एक करके विस्तृत बातचीत की। सोमवार शाम राजधानी पहुंचे कप्तान ऋषभ पंत ने एक छोर पर देर तक बल्लेबाजी की और तेज और स्पिन गेंदबाजों का डटकर सामना किया।

शुरुआती गेंदों को संभलकर खेलने के बाद उन्होंने चिरपरिचित अंदाज में लंबे शॉट लगाए। बल्लेबाजी के बाद वह टीम में शामिल युवा खिलाड़ियों से मिले और सबसे तैयारियों के संबंध में बातचीत की। अभ्यास सत्र के दौरान विफोटक बल्लेबाज आयुष बदोनी के अलावा अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह ने भी हाथ खोलते हुए बड़े शॉट जड़े।
विज्ञापन


टीम की गेंदबाजी हुई मजबूत
आईपीएल के 19वें संस्करण की तैयारियों में जुटी लखनऊ सुपरजायंट्स टीम में गेंदबाजी कहीं बेहतर और संतुलित नजर आ रही है। दिग्गज भारतीय तेज गेंदबाज मो. शमी टीम की आक्रमण की धुरी हो सकते हैं। लंबे समय से टीम इंडिया में प्रदर्शन कर रहा यह स्टार गेंदबाज शानदार फॉर्म में हैं, जिसका फायदा एलएसजी को मिलेगा। इसके अलावा बीते सत्र में फिटनेस से जूझ रहे स्पीडस्टार मयंक यादव भी अभ्यास सत्र के दौरान तेज गेंद डालने में काफी सहज दिखे। आवेश खान और मोहसिन खान की मौजूदगी टीम के गेंदबाजी आक्रमण को और मजबूत बनाती है।

इस सत्र में टीम प्रबंधन ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्जे और स्थानीय क्रिकेटर नमन तिवारी को भी जोड़ा है। तिवारी ने यूपी टी-20 लीग में अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा था। ऐसे में उनसे टीम प्रबंधन को खासी उम्मीद होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें