फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: इकाना में मैच से पहले मीका बिखेंरेगे जलवा, लखनऊ में टीम का होगा पहला मुकाबला, पंजाब से होगी भिडंत

Fri, 28 Mar 2025 11:44 AM IST
रोहित मिश्र खेल संवाददाता, लखनऊ

सार

IPL matches in Lucknow: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में एक अप्रैल को पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के पहले सिंगर मीका अपनी गानों से लोगों का मनोरंजन करेंगे। 
विज्ञापन
मैच के पहले होगा मीका सिंह का लाइव शो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आईपीएल मुकाबलों के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। एक अप्रैल को मेजबान लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले से पहले मशहूर गायक मीका सिंह अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। 15 से 20 मिनट के कार्यक्रम के दौरान मीका स्टेडियम में हजारों की संख्या में बैठे दर्शकों का सामने अपनी प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के सीईओ अंकित चटर्जी के अनुसार एक अप्रैल को मुकाबले से पूर्व मीका सिंह धमाकेदार शो होगा। इसकी तैयारियां कर ली गई है। करीब 20 मिनट की प्रस्तुति के दौरान वे अपने अपने सुपर-डुपर हिट गाकर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। इसके बाद यहां पर लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला शुरू होगा।

आज शाम लखनऊ पहुंचेगी एलएसजी टीम
एलएसजी टीम शुक्रवार की शाम लखनऊ पहुंच जाएगी। इकाना स्टेडियम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार एलएसजी के खिलाड़ी शनिवार को इकाना स्टेडियम में अभ्यास को उतरेंगे। एलएसजी अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम पर सात मुकाबले खेलेगी। एलएसजी के सामने एक अप्रैल को पंजाब किंग्स, चार अप्रैल को मुंबई इंडियंस, 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस, 14 अप्रैल को चेन्नईसुपर किंग्स, 22 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स, नौ मई को हैदराबाद सनराइजर्स और 18 मई को गुजरात टाइटंस की चुनौती होगी। इन मुकाबलों के सजीव प्रसारण के लिए ब्राॅडकास्टिंग टीम शुक्रवार को लखनऊ पहुंचेगी। मुकाबलों के सजीव प्रसारण के लिए टीम यहां पर अपने कैमरे लगाने के साथ अन्य तैयारियां करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- SRH vs LSG: 'जहीर खान ने कहा था...', प्लेयर ऑफ द मैच 'लॉर्ड शार्दुल' का बयान, बोले- उतार-चढ़ाव जीवन का हिस्सा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें