फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूपी बोर्ड परीक्षा में 4600 कक्ष निरीक्षक करेंगे ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। 24 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए राजधानी में कक्षनिरीक्षक ड्यूटी के लिए शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। शहर में 1.03 लाख से अधिक परीक्षार्थियों की निगरानी की जिम्मेदारी 4600 कक्षनिरीक्षकों की होगी। 1400 शिक्षकों को रिजर्व में रखा गया है। केद्रों पर कितनी संख्या में कक्ष निरीक्षक पहुंचे हैं, इसकी निगरानी पहली बार कंट्रोल रूम करेगा।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान समय से कक्षनिरीक्षक पहुंचे, इसके लिए अभी से कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किया है, ताकि उन्हें परीक्षा से पहले रिलीव कर दिया जाए। परीक्षा में विषयवार शिक्षकों की तैनाती न होने पाए, इसकी समीक्षा पहले ही कर ली गई है। डीआईओएस ने विशेष परिस्थिति के अलावा किसी भी दशा में शिक्षक को अवकाश देने के लिए मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें