फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगपतियों ने की योगी सरकार की सराहना, बोले- वन ट्रिलियन डॉलर इकोनोमी वाला पहला राज्य बनेगा यूपी

Sat, 27 Jul 2019 12:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार दूसरे शिलान्यास समारोह में निवेशकों की शानदार मेजबानी करेगी। इसके लिए एयरपोर्ट से लेकर समारोह स्थल तक उनकी सहायता के लिए लाइजन ऑफिसर नियुक्त कर दिए गए हैं। एक वर्ष के भीतर निवेश प्रोत्साहन से जुड़ा तीसरा समारोह आयोजित करने को लेकर निवेशक भी खासे उत्साहित हैं।

विज्ञापन


वे सरकार को अपनी भागीदारी कंफर्म करने के साथ सोशल मीडिया पर नीतियों की तारीफ भी कर रहे हैं। निवेशकों का कहना है कि यूपी वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल कर सकता है।

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी, मेदांता ग्रुप के सीएमडी नरेश त्रेहन, एचसीएल टेक्नोलॉजी के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट संजय गुप्ता, पेप्सिको इंडिया के चेयरमैन एवं सीईओ अल अहमद शेख और फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति आदि ने प्रदेश में औद्योगिक निवेश का माहौल बनाने के लिए योगी सरकार की तारीफ की है।
विज्ञापन


समारोह में शामिल होने से पहले उद्योगपतियों ने कहा है कि पिछले दो सालों में उत्तर प्रदेश में कारोबार करने के लिए सकारात्मक माहौल बनाने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अहम भूमिका है।

निवेश के लिहाज से बेहतरीन केंद्र के रूप में उभरा यूपी

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी का कहना है कि 2024 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के केंद्र सरकार के लक्ष्य में यूपी बड़ी भूमिका निभा सकता है। यूपी निवेश के लिहाज से एक बेहतरीन केंद्र के रूप में उभरा है। इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में यहां लगातार निवेश बढ़ रहा है। ऊर्जा, कृषि, परिवहन के अलावा न्यू जनरेशन के डाटा सेंटर, एयरोस्पेस व डिफेंस सेक्टर में भी यूपी पहल कर रहा है। प्रदेश सरकार निवेशकों को पूरा सहयोग व समर्थन दे रही है।

मेदांता ग्रुप के सीएमडी नरेश त्रेहन का कहना है कि मेदांता ग्रुप यूपी में अपना हॉस्पिटल बना रहा है। इस तरह के हॉस्पिटल से एक बेड से छह लोगों को रोजगार के अवसर मिलते हैं। इस तरह के समारोह सरकार की अच्छी पहल के रूप में लिए जाते हैं। इसे अच्छी सफलता मिलेगी।

एचसीएल टेक्नोलॉजी के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट संजय गुप्ता का कहना है  कि उत्तर प्रदेश अपार संभावनाओं का प्रदेश है। जहां एचसीएल ने 3000 करोड़ से अधिक का निवेश किया। यहां 32 हजार से अधिक लोगों को रोजगार दिया गया है। एचसीएल का लखनऊ में दुनिया का सबसे बड़ा कैंपस है। इससे दुनिया भर में 500 क्लाइंट जुड़े हुए हैं। यूपी आज कुशल और शिक्षित युवाओं का केंद्र है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल सराहनीय रही है।
विज्ञापन

निवेश में सरकार का सहयोग मिला

पेप्सिको इंडिया के चेयरमैन एवं सीईओ अल अहमद शेख का कहना है कि भारत में पेप्सिको पूरी तरह से अपने कृषि आधारित खाद्य कारोबार को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पेप्सिको इंडिया को यूपी में निवेश के लिए पूरा सहयोग मिला है। यूपी से कंपनी का पुराना नाता है। दूसरे शिलान्यास समारोह के लिए हम उत्साहित हैं। ये हमारे संबंधों को और मजबूत करेगा।

वन ट्रिलियन इकोनामी का सपना साकार होगा
फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार का यह कदम बेहद सराहनीय है। मुख्यमंत्री योगी की दूरदर्शिता और सक्रिय पहल से यूपी में निवेशकों का विश्वास काफी बढ़ेगा। आने वाली परियोजनाएं प्रदेश को देश में औद्योगिक और नवाचार केंद्र के रूप में विकसित करेंगी।

यूपी देश का पहला राज्य होगा, जिसका वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनोमी बनाने का सपना साकार होगा। इंडस्ट्री को बढ़ावा देने वाले कदम से हम सभी बहुत उत्साहित हैं। प्रशासन ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को लेकर बड़ा सहयोग किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें